स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर कर दी गई है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने डॉग स्क्वायड के साथ स्टेशन परिसर में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान प्लेटफॉर्म, वेटिंग हॉल, पार्सलघर, सर्कुलेटिंग एरिया और ट्रेनों की गहन तलाशी ली गई। आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त विवेक वर्मा ने कैंट साइड से सिटी साइड तक स्टेशन के संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात जवानों को सतर्क रहने और हर संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।