फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: स्मार्ट मीटर पर 'ब्रेक' से वार्ड 65 में जश्न, पार्षद योगेंद्र शर्मा ने जनता संग बांटी मिठाई

कानपुर के वार्ड-65 में स्मार्ट और प्रीपेड मीटर व्यवस्था पर रोक लगाने के फैसले का जोरदार स्वागत किया गया। क्षेत्रीय पार्षद योगेंद्र शर्मा ने उत्तर प्रदेश सरकार के इस निर्णय को आम जनता के हित में बड़ा कदम बताते हुए क्षेत्रवासियों के साथ खुशी जाहिर की और मिष्ठान वितरण कराया। स्मार्ट मीटरों को लेकर लंबे समय से उपभोक्ताओं में रिचार्ज, बिलिंग और तकनीकी समस्याओं को लेकर असंतोष बना हुआ था। पार्षद योगेंद्र शर्मा ने बताया कि वार्ड-65 क्षेत्र में लगभग 1200 स्मार्ट मीटर लगाए गए थे, जिनकी वजह से बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। रिचार्ज संबंधी समस्याओं और उपभोक्ता असुविधाओं को लेकर कई बार स्थानीय लोगों ने पार्षद कार्यालय का घेराव भी किया था। क्षेत्रीय नागरिक लगातार पारंपरिक व्यवस्था बहाल करने की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें