रतनपुर पनकी में कैंब्रिज चौराहे के पास बने नगर निगम के पार्क पर में सट्टा संचालकों ने कब्जा कर रखा है। चट्टा संचालकों ने पार्क के अंदर गोबर के जगह-जगह ढेर जमा कर रखे हैं। इसी पार्क में आसपास के बच्चे गंदगी और बदबू के बीच क्रिकेट मैच खेलने को मजबूर हैं। विरोध करने पर चट्टा संचालक दबंगई दिखाते हैं।