चकेरी क्षेत्र की चंद्रनगर कॉलोनी में चोरों ने फ्लैट से नकदी, जेवरात समेत पांच लाख रुपये का माल पार कर दिया। मंगलवार रात पीड़िता घर पहुंचीं तब उन्हें वारदात की जानकारी हुई। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। चंद्रनगर के गैंजेज इनक्लेव में जावेद आलम, पत्नी रेशमा शमीम और बेटी निमरा के साथ किराए के फ्लैट में रहते है। रेशमा के मुताबिक पति तीन जुलाई को सऊदी अरब चले गए थे। वह तब से निमरा के साथ मक्का मस्जिद के पास स्थित मायके में रह रही थीं। मंगलवार रात फ्लैट से सामान लेने पहुंची तब उन्हें चोरी का पता चला। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है।