चकेरी थानाक्षेत्र के जेके कॉलोनी फ्लाईओवर पर गुरुवार शाम को एक चालक ने कार बैक करते समय पीछे लेटे ई रिक्शा चालक को रौंद दिया जिससे उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वृद्ध कुछ दूर तक घिसता भी चला गया। पुलिस ने बताया कि उसका नाम चीता था। वह चकेरी के लक्खपुरवा गांव में अपनी बहन रानी और दुर्गा प्रसाद के साथ रहकर ई रिक्शा चलाता था। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज से कार की तलाश की जा रही है।