फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: घाटमपुर में चारागाह जमीन पर अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, रिसॉर्ट का निर्माण ढहाया

कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र के रामपुर गांव में चारागाह की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलवाया। इस दौरान रिसॉर्ट मालिक द्वारा कराया गया अवैध निर्माण ढहा दिया गया। प्रशासन को शिकायत मिली थी कि चारागाह की सरकारी जमीन पर कब्जा कर निर्माण कराया जा रहा है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान एसडीएम अविचल प्रताप सिंह और तहसीलदार अंकिता पाठक मौके पर मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई की निगरानी की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें