कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नहर पुल के आगे एल्डिको से पनकी को जाने पर वाले मुख्य मार्ग पर ईंट माफिया अवैध रूप से ईंट मंडी सजाते हैं। ईंट मंडी मुख्य मार्ग पर ही लगती है। ईंट से लदे ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़े होने की वजह से राहगीरों को भी दिक्कत होती है। सूत्रों के मुताबिक दलालों ने पूरी सेटिंग कर रखी है और कमीशन के एवज में एक युवक आने वाले ग्राहकों से बात करता है और यही युवक जिम्मेदार अफसरों तक सुविधा शुल्क पहुचाता है।