कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शास्त्री नगर स्थित जवाहर पैलेस में एक विशाल रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। गोविंद नगर विधानसभा के लाजपत नगर वार्ड से पार्षद अमनदीप सिंह गंभीर के संयोजन में आयोजित इस कैंप में थैलेसीमिया और कैंसर पीड़ित बच्चों की मदद के लिए लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।