कुरसौली नहर पुल पर कुरसौली निवासी पिंटू गुप्ता की जनरल स्टोर की दुकान है। शुक्रवार करीब नौ बजे जब उन्होंने दुकान खोली, तो फ्रिज के पास काली नागिन बैठी दिखाई थी।आनन फानन जोगिन डेरा में रहने वाले एक सपेरे को बुलवाकर नागिन को आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के पास पकड़ा जा सका। सावन के महीने में काले सर्प को देखना शुभ माना जाता है। इसीलिए नागिन को देखने वालों का तांता लग गया।