फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बंगाल जीत पर भाजपा का ‘झालमुड़ी जश्न’, महापौर के नारे के साथ गोविंदनगर में भी बंटी खुशी

प्रसून शुक्ला Updated Mon, 04 May 2026 02:31 PM IST

पांच में से तीन राज्यों के चुनावी नतीजों में भाजपा को बढ़त मिलने और पश्चिम बंगाल में पार्टी के मजबूत प्रदर्शन पर कानपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। नगर निगम परिसर में महापौर प्रमिला पांडेय के नेतृत्व में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी, झालमुड़ी वितरित की और ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का उत्सव मनाया। महापौर ने ‘4 मई, दीदी गई’ का नारा लगाकर कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा। गोविंदनगर क्षेत्र में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंगाल विजय उत्सव के तहत जगह-जगह झालमुड़ी वितरण किया। भाजपा नेता राजेश खन्ना, सुनील नारंग, राहुल बघेल और बलदेव राज मल्होत्रा सहित कई कार्यकर्ता इस दौरान मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी जताई और ‘नारी शक्ति का आक्रोश, इंडी गठबंधन बेहोश’ लिखे पोस्टरों के जरिए विपक्ष पर निशाना साधा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें