कानपुर के भीतरगांव इलाके में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई थी, लेकिन दोपहर होते-होते बेमौसम रिमझिम बारिश शुरू हो गई। इस बारिश ने पूरे क्षेत्र के मौसम का मिजाज बदल दिया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अचानक हुई वर्षा के कारण कई जगह सड़कों पर हल्का जलभराव देखने को मिला, जिससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, मौसम में आई ठंडक ने लोगों को राहत तो दी, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ा दी है।