सावन माह शुरू होते ही मंधना बाजार में चूड़ियों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ने लगी है। सुहाग और हरियाली के प्रतीक मानी जाने वाली रंग-बिरंगी चूड़ियों की मांग बढ़ने से कारोबार में भी तेजी आई है। मंधना बाजार के चूड़ी विक्रेता इकबाल ने बताया कि सावन की शुरुआत के साथ ही चूड़ियों की बिक्री लगभग दोगुनी हो गई है। हिंदू धर्म में सावन का विशेष धार्मिक महत्व होने के कारण महिलाएं बड़ी संख्या में हरी, लाल और अन्य रंगों की चूड़ियां खरीदने पहुंच रही हैं। इससे बाजार में रौनक लौट आई है और दुकानदारों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है।