कानपुर के साढ़ कस्बे में मंगलवार सुबह परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया। एआरटीओ सेकंड आलोक कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर एक स्कूली वैन और एक ट्रक को सीज कर दिया गया। चेकिंग अभियान के दौरान अधिकारियों ने पाया कि एक स्कूली वैन में निर्धारित क्षमता से कहीं अधिक बच्चों को बैठाकर ले जाया जा रहा था। बच्चों की सुरक्षा के साथ यह गंभीर खिलवाड़ माना गया। ओवरलोडिंग के कारण हादसे की आशंका को देखते हुए एआरटीओ ने तत्काल प्रभाव से वैन को सीज करने के निर्देश दिए। इसके बाद जांच के दौरान एक ट्रक भी परिवहन नियमों की अनदेखी करते पाया गया। आवश्यक दस्तावेजों और मानकों में कमी मिलने पर ट्रक के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए उसे सीज कर दिया गया।