फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: 64 साल बाद 40 लाख से बनेगी गड़रियनपुरवा की सड़क

गोविंद नगर विधानसभा के वार्ड-20 में आने वाले गड़रियनपुरवा क्षेत्र की सड़क का निर्माण 40 लाख से होगा। करीब 64 साल से उपेक्षा की शिकार सड़क के सुधार कार्य का मंगलवार को महापौर प्रमिला पांडेय व क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र मैथानी ने भूमि पूजन किया। ताजिंदर ऑटो पार्ट्स से रक्खा सिंह बाॅडी मेकर तक की सड़क का निर्माण आरएमसी तकनीक से किया जाएगा। इस तकनीक के कारण भविष्य में जलभराव और सड़क उखड़ने की समस्या से निजात मिलेगी। कार्यक्रम में पार्षद नीरज रक्सेल, मंडल अध्यक्ष अजय राय, दीपक राजपूत, वीरेंद्र पाल, कमलेश कमल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें