बीते मंगलवार को अमर उजाला पर बगदौधी बांगर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर के पास कूड़े के ढेर जमा होने की खबर प्रकाशित की गई। खबर प्रकाशित होने के बाद सफाई कर्मी ने कूड़े के देर तो नहीं हटाए बल्कि इसमें आग लगा दी। आग लगने की वजह से धुआं आसपास की बस्तियों में फैल गया इस पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई।