फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: 55 प्रतिशत महिलाएं बन गई हैं प्रॉपर्टी की मालिक

साकेतनगर स्थित गहोई भवन में गहोई वैश्य कल्याण समिति की ओर से सम्मान समारोह और सामाजिक चर्चा कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में स्टांप शुल्क एवं निबंधन स्वतंत्र प्रभार मंत्री रविंद्र जायसवाल शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आज 55 प्रतिशत महिलाएं प्रॉपर्टी की मालिक बन गई हैं, जो नारी सशक्तिकरण का एक बेहतरीन उदाहरण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में व्यापारी वर्ग अब खुश है और गर्व के साथ टैक्स देकर अपने काम में लगा हुआ है। कार्यक्रम को राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गुप्ता ने भी संबोधित किया। मौके पर आरके पोरवाल, सुरेंद्र गुप्ता, सुनील बजाज, राजीव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें