कानपुर। उपाध्यक्ष के निर्देश और सचिव के आदेश के क्रम में प्रवर्तन जोन 2ए की टीम ने मंगलवार को अवैध प्लाटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। ग्राम तातियागंज में आराजी संख्या 994 और 995 की करीब 5 बीघा भूमि पर की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई प्रवर्तन प्रभारी संदीप मोदनवाल के नेतृत्व में की गई, जिसमें प्रवर्तन दस्ता, अवर अभियंता अनीस कुमार और चौबेपुर थाना पुलिस बल मौजूद रहा। इसके साथ ही अन्य क्षेत्रों में संचालित अवैध प्लाटिंग के खिलाफ भी कार्रवाई तेज करते हुए कई प्लाटिंग संचालकों को नोटिस जारी कर मानचित्र स्वीकृत कराने के निर्देश दिए गए हैं।