कानपुर के मंधना-टिकरा मार्ग पर बिजली सब स्टेशन के आगे नाले की पुलिया के चौड़ीकरण के लिए की गई खुदाई की मिट्टी को चोरों ने निशाना बनाया। मंगलवार देर रात करीब 20 ट्राली मिट्टी चोरी कर ली गई। घटना स्थल पर जेसीबी और ट्रैक्टर-डंपर के निशान मिले हैं, हालांकि निर्माण कार्य करा रही कंपनी के सुपरवाइजर ने मामले से अनिभिज्ञता जताई है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दे दी है।