श्याम नगर के 37वीं वाहिनी पीएसी में 13वीं अंतर वाहिनी पीएसी पूर्वी जोन आर्चरी प्रतियोगिता वर्ष-2026 का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में 37वीं वाहिनी कानपुर, 33वीं वाहिनी झांसी, 12वीं वाहिनी फतेहपुर, चतुर्थ एवं 42वीं वाहिनी प्रयागराज, 34वीं एवं 36वीं वाहिनी वाराणसी, 20वीं वाहिनी आजमगढ़, 39वीं वाहिनी मिर्जापुर तथा 48वीं वाहिनी सोनभद्र की टीमों ने प्रतिभाग किया।