कानपुर में साढ़-भीतरगांव मार्ग पर गंभीरपुर गांव के पास बीते माह हुए एक सड़क हादसे में 65 वर्षीय साइकिल सवार वृद्ध की मौत के मामले में अब जाकर रिपोर्ट दर्ज की गई है। चौकी प्रभारी साढ़ सर्वेंद्र सिंह ने बताया कि घटना के बाद टक्कर मारने वाले बाइक नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।