फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: उद्घाटन से पहले डीआरएम ने किया पनकी धाम स्टेशन का निरीक्षण

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिकीकरण हो रहे पनकी धाम स्टेशन का निरीक्षण करने गुरुवार को डीआरएम रजनीश अग्रवाल पहुंचे। निरीक्षण में खामियां मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई। नेटवर्क कम्युनिकेशन कंट्रोल रूम में बारिश के दौरान जलभराव रोकने की व्यवस्था न होने पर तत्काल सुधार के आदेश दिए। वहीं, प्लेटफार्म नंबर-एक के अधूरे कार्य को तुरंत पूरा करने के निर्देश दिए। डीआरएम ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि 22 तारीख को स्टेशन उद्घाटन के दिन यदि कोई भी खामी मिली, तो जिम्मेदार सभी अधिकारियों को निलंबित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें