बिल्हौर में देवोत्थान एकादशी के मौके पर नगर में कई स्थानों पर सैकड़ो की संख्या में ईख बिक्री की दुकान शुक्रवार को लग गई। इस कारण सुबह से लेकर शाम तक बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने ईख की खरीदारी की। बिल्हौर में एक ईंख की कीमत 10 से लेकर 30 रुपये तक रही। इसके साथ ही बाजार में सिंघाड़ा भी 30 से लेकर 40 रुपये तक खूब बिका।