शुक्लागंज में एनएमसीजी निरीक्षण के बाद जल निगम और नगर पालिका अधिकारियों ने पांच एमएलडी क्षमता वाले अहमद नगर एसटीपी का निरीक्षण किया। यहां 90% काम पूरा हो चुका है और दिसंबर के अंत तक इसे चालू कर दिया जाएगा। इसके बाद पांच नालों का गंदा पानी शोधित करके गंगा में गिराया जाएगा।