कानपुर के रावतपुर थाने के अंदर बाथरूम में युवक का शव फंदे से लटका मिला। पुलिसकर्मियों ने उसे हैलट अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। वहीं, विवाद की आशंका पर कई थानों का फोर्स और अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।