कानपुर देहात में देर रात 12 बजे के करीब आई आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश ने पूरे जिले में तबाही मचा दी हैं। जगह-जगह पेड़ और बिजली के खंभे धराशाई हो गए। कई जगह कच्चे घर गिर गए। शिवली में दीवार गिरने से मलबे में दबकर महिला व डेरापुर तहसील के किशौरा में छत गिरने से मलबे में दबकर वृद्ध की मौत हो गई।