कानपुर देहात के राजपुर कस्बा में मंगलवार सुबह संविदा लाइनमैन फॉल्ट होने की जानकारी पर एचटी लाइन के खंभे पर चढ़ा था। इस समय आपूर्ति बंद थी, लेकिन अचानक लाइन चालू हो गई। तेज धमाके के साथ मनोज के चीथड़े उड़ गए। सिर, पैर और कमर से नीचे का हिस्सा टुकड़ों में बंट गया। हादसे की जानकारी पर पिता द्वारिका प्रसाद समेत परिजन पहुंचे। बेटे की मौत और शव की हालत देख पिता बदहवाश हो गया। परिजन और ग्रामीण बिजली निगम के अधिकारियों पर लापरवाही और कार्रवाई की मांग को लेकर मुगल रोड जाम कर दिया।