कानपुर देहात में डेरापुर थाना क्ष्रेत्र के मुंगीसापुर हाईवे पर भड़पुरा मोड़ पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में खिरवां निवासी विनय (20) की मौत हो गई, जबकि पिता गंगाराम व छोटा भाई विकास घायल हो गया। घटना की जानकारी पर पहुंचे ग्रामीणों व परिजनों ने औरैया-कानपुर लेन पर शव रख जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक जाम से वाहन फंसे रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।