स्वच्छ भारत मिशन के दावों के बीच तरगांव की सूरत बदहाल नजर आ रही है। गांव के मुख्य रास्तों और प्रवेश द्वारों के किनारे लगे गोबर के ढेरों (घूरों) ने ग्रामीणों की मुश्किल बढ़ा दी है। सड़कों के दोनों ओर फैली गंदगी और भीषण दुर्गंध के कारण राहगीरों का निकलना दूभर हो गया है, लेकिन ग्राम पंचायत स्तर पर सफाई की कोई व्यवस्था नजर नहीं आ रही है।