शिवकटरा बिजली सबस्टेशन के ठीक सामने की सड़क पूरी तरह जर्जर होकर गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। बिजली का बिल जमा करने आने वाले उपभोक्ता, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान हैं। उन्हें दफ्तर तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। गहरे गड्ढों के कारण आए दिन दोपहिया वाहन सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं और धूल व जलभराव से लोग बेहाल हैं। स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम और प्रशासन से इस सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।