शुक्लागंज में होली और रमजान पर्व के चलते शुक्रवार से नगर पालिका गंगाघाट की ओर से राजधानी मार्ग के मुख्य नालों की सफाई का कार्य शुरू करा दिया गया है। पालिका ईओ मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि राजधानी मार्ग के अंबिकापुरम छोर वाले नालों की सफाई जेसीबी से कराई गईं। बताया कि पोनी तिराहा से धोबिन पुलिया तक सड़क के दोनों छोर के नालों की सफाई होगी।