शुक्लागंज में जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए क्षतिग्रस्त पुराने गंगा पुल से 50 मीटर की दूरी पर नए पुल का निर्माण कार्य शुक्रवार से शुरू हो गया है। पहले दिन जेसीबी से जमीन समतल कराने का काम हुआ, जबकि पुल की डिजाइन में बदलाव का विकल्प भी खुला रखा गया है, ताकि मकानों को बचाया जा सके।