कानपुर में रामनवमी पर शोभायात्रा के दौरान हुए विवाद पर एफआईआर के मामले में हिंदूवादी संगठन, भाजपा के खिलाफ हो गए हैं। संगठनों ने भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय के बाहर धरने पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान कहा कि एफआईआर वापस नहीं ली गई, तो भाजपा का विरोध करेंगे।