पुरातन दत्तात्रेय मंदिर में सद्गुरु श्री पुरुषोत्तम दास दीक्षित जेरे महाराज जी का 23वां पुण्यतिथि महोत्सव वैदिक परंपराओं के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में श्री राम संकीर्तन और समाधि अभिषेक के बाद दिव्य महाआरती हुई, जिसमें बड़ी संख्या में अनुयायियों ने शिरकत की।