फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सेंट मैरीज कॉन्वेंट हाई स्कूल में वार्षिक खेलकूद व पीटी डिस्प्ले का भव्य आयोजन

कानपुर में सेंट मैरीज कॉन्वेंट हाई स्कूल, दादाबाड़ी कैंपस में शनिवार 15 नवंबर 2025 को प्राइमरी व प्राइमरी जूनियर वर्ग की वार्षिक खेलकूद और पीटी डिस्प्ले प्रतियोगिताओं का रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर प्रभा एम. द्वारा मुख्य अतिथि पूर्व छात्रा व आईएएस अधिकारी अल्का उपाध्याय और विशेष अतिथि आयुष्मान ग्रामीण विकास के संस्थापक विनायक सिंह का स्वागत कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट और गेम्स कैंप के प्रदर्शन से हुई, जिसे उपस्थित अभिभावकों ने खूब सराहा। प्ले-ग्रुप और नर्सरी की नन्हीं बच्चियों ने तालियों की गूंज के बीच मनमोहक पीटी प्रस्तुतियां दीं। कक्षा एक व दो की छात्राओं ने योगासन, एरोबिक्स और फ्री-हैंड एक्ट की शानदार प्रस्तुति दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें