जय नारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अंतर-हाउस कबड्डी टूर्नामेंट का फाइनल एवं पुरस्कार वितरण समारोह उत्साहपूर्ण संपन्न हुआ। खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए खेल भावना और अनुशासन का उत्कृष्ट परिचय दिया। सीनियर वर्ग के फाइनल में प्रताप हाउस ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 43 अंकों के साथ विजय हासिल की, जबकि केशव हाउस 34 अंकों के साथ उपविजेता रहा। जूनियर वर्ग के मुकाबले में भी प्रताप हाउस ने शानदार खेल दिखाया और विजेता ट्रॉफी अपने नाम की, वहीं केशव हाउस को उपविजेता घोषित किया गया।