सीएम ग्रिड योजना के तहत जाजमऊ क्षेत्र में विकास कार्यों ने गति पकड़ ली है। इसी क्रम में शुक्रवार को गल्ला गोदाम से केडीए चौराहे तक जाने वाली मुख्य सड़क के निर्माण का कार्य शुरू किया गया। काम में तेजी लाने और सुरक्षा के मद्देनजर विभाग ने सड़क पर पाइप लगाकर रास्ता बंद कर दिया है, हालांकि राहगीर अभी भी जोखिम उठाकर आवाजाही कर रहे हैं।