प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान के छोटे बेटे अनुभव सचान ने यूनाइटेड किंगडम में पोलो चैंपियनशिप का खिताब जीतकर घाटमपुर और देश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में जश्न का माहौल है। शनिवार को अनुभव के घाटमपुर पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने नगरपालिका में सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।