पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी ने एक कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर चुटकी लेते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो लोग धर्म के रास्ते पर चलते हैं, वे हमेशा सबको सुखी देखना चाहते हैं। अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जिसको सही में पढ़ना होता है, वह यूरोप जाते हैं। इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और रूस में पढ़ाई को लेकर एक विवादित टिप्पणी भी की। अजय मिश्र टेनी ने दावा किया कि ऑस्ट्रेलिया और रूस से पढ़ने वाले डोनेशन देकर डिग्री लेते हैं। उनका यह बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।