भीतरगांव के प्राचीन कुड़नी हनुमान मंदिर के मुख्य द्वार पर जल निकासी की व्यवस्था न होने से भारी जलभराव हो गया है, जिससे भक्तों को दर्शन करने में भारी असुविधा हो रही है। स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों ने प्रशासन से मंदिर परिसर के बाहर तत्काल सफाई और पक्की नाली निर्माण की मांग की है।