पनकी नहर से स्वराज नगर जाने वाले मोड़ पर पैच वर्क उखड़ने से सड़क पर भारी बजरी फैल गई है, जिससे मार्ग बेहद खतरनाक हो गया है। इस बिखरी बजरी के कारण दोपहिया वाहन चालक मोड़ पर संतुलन खोकर फिसल रहे हैं, जिससे रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय नागरिकों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि किसी गंभीर हादसे से पहले सड़क की सफाई और स्थायी मरम्मत कराई जाए।