पनकी में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सामने कालपी रोड पर सड़क के बीचों-बीच भारी वाहनों के अवैध जमावड़े के कारण बड़े हादसों की आशंका बनी रहती है, जबकि आए दिन ट्रकों के पीछे वाहन टकराने से कई बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इस पर संबंधित विभाग को ध्यान देने की आवश्यकता है।