प्रदेश अध्यक्ष अजय राय कानपुर पहुंचे। उन्होंने पहलगाम हमले में शहीद शुभम द्विवेदी के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की। सबसे पहले अजय राय ने शुभम की फोटो पर माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले का सेना ने जो बदला लिया है…जो पराक्रम दिखाया है। निश्चित तौर पर देश का सिर ऊंचा हुआ है।