कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नरवल मोड़ पर प्रयागराज नेशनल हाईवे पर ओवरटेक के चक्कर में एक ट्रक सरिया लदे ट्राला में पीछे से जा घुसा। इसमें परिचालक राजकिशोर घायल हो गया। इस बीच, दुर्घटना के पांच घंटे बाद भी एनएचएआई की टीम ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से नहीं हटवाया, जिससे यातायात बाधित रहा और एनएचएआई पर लापरवाही का आरोप लगा।