नारामऊ कस्बे में नगर निगम के कर्मचारियों ने नालियां साफ कर कचरा और सिल्ट 10 दिन से सड़क पर ही छोड़ दिया है। कूड़ा न उठाए जाने के कारण पूरी गली में गंदगी फैल गई है, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है और दुर्गंध आ रही है। स्थानीय निवासियों में निगम की लापरवाही के खिलाफ भारी रोष है और उन्होंने संक्रामक बीमारियों की आशंका जताई है।