कानपुर नगर निगम मुख्यालय में मंगलवार को सदन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें नगर निगम के बजट पर गहन चर्चा की गई। इस दौरान महापौर प्रमिला पांडेय और नगर आयुक्त सुधीर कुमार के साथ सभी पार्षद मौजूद रहे। बैठक में पार्षदों ने बजट के विभिन्न पहलुओं पर अपने सुझाव और आपत्तियां रखीं। चर्चा का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि बजट शहर के विकास और जनता की जरूरतों को पूरा करने वाला हो।