कानपुर में नहरों की सफाई को लेकर बुधवार को नगर निगम मुख्यालय में बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता महापौर प्रमिला पांडेय ने की। इसमें विधायक सुरेंद्र मैथानी, नगर आयुक्त सुधीर कुमार, नगर निगम के मुख्य अभियंता सहित नगर निगम और सिंचाई विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में नहरों में जमी गंदगी और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था पर चर्चा हुई। महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात के मौसम को देखते हुए नहरों की तत्काल सफाई कराई जाए, ताकि जलभराव और गंदगी की समस्या से लोगों को राहत मिल सके।