बड़े ही प्रेम से खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। भारी भीड़ को देखते हुए वालंटियर्स ने मोर्चा संभाला मकर संक्रांति के अवसर पर कानपुर के चकेरी स्थित हरजिंदर नगर में विशाल खिचड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी और लंबी कतारों में लगकर श्रद्धालुओं ने खिचड़ी का आनंद लिया।