बिल्हौर में मकनपुर स्थित मदार साहब के सालाना उर्स में दूर-दूर से आए जायरीनों को अव्यवस्था का शिकार होना पड़ रहा है। उर्स के दूसरे दिन रात्रि में ठंड लगने से एक मासूम की मौत हो गई। परिजनो ने रोते हुए इंतजामिया कमेटी और स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध न होने से बच्चे की मौत होने की बात कही है। घटना के बाद परिजन शव लेकर घर लौट गए हैं।