कानपुर में थोड़ी देर की बारिश होते ही फ्लाईओवरों पर जलभराव की समस्या विकराल रूप ले लेती है। इससे सर्विस लेन से गुजरने वाले राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जब फ्लाईओवरों से ट्रक, डंपर जैसे बड़े वाहन गुजरते हैं, तो उनके निकलने से पानी उछलकर नीचे सर्विस लेन पर आता है, जो अक्सर वाहन सवारों के ऊपर गिरता है। अचानक पानी के गिरने से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है।