कानपुर में बिधनू थाना क्षेत्र के रमईपुर ग्राम पंचायत स्थित घाटूखेड़ा गांव में एक दूध व्यापारी अवनीश यादव उर्फ काकुन का शव संदिग्ध अवस्था में खटिया पर मिला है। ग्रामीणों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है, क्योंकि उसके गले पर चोट के गहरे निशान मिले हैं। क्राइम सीन पर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे गाँव में हड़कंप मच गया है।